जयपुर के अग्रवाल दम्पति, "राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान" से सम्मानित
जयपुर, 06 अप्रेल: गुजरात के वलसाड़ सिटी के पास "पाथरी" ग्राम में स्थित " हार्टफुलनेस सेंटर ,दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान न्यास तथा धराधाम इंटरनेशनल की ओर से हार्टफुलनेस सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान योग शिविर तथा "राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान" समारोह में जयपुर मूल के मुम्बई निवासी, समाजसेवी मानवता वादी, CA हरिप्रसाद अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी कवयित्री व लेखिका सुखमिला अग्रवाल'भूमिजा' को
"राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान" से नवाजा गया।
CA हरिप्रसाद अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी सुखमिला अग्रवाल'भूमिजा' को यह सम्मान समाजसेवा व मानवता के लिए उनके कार्यों को देखते हुए वलसाड़: पाथरी, हार्ट फुलनेस मेडिटेशन सेंटर के निदेशक डा. हिरेन शाह, वस्तु व सेवाकर विभाग के सहायक आयुक्त डा. डी आर रेवाला, दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान न्यास के निदेशक डा. अभिषेक कुमार तथा वरिष्ठ साहित्यकार डा. विनय श्रीवास्तव ने प्रदान किया।
यह सम्मान देशभर से चयनित कुल 45 विशिष्ट व्यक्तियों को दिया गया।
उल्लेखनीय है कि
CA हरिप्रसाद अग्रवाल ICICIBANK से असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद से रिटायर होने के पश्चात से मानवता व समाज सेवा बिना किसी प्रचार के मौन रहकर करते हैं।
व उनकी धर्मपत्नी कवयित्री व लेखिका सुखमिला अग्रवाल'भूमिजा' साहित्य के क्षेत्र में निरन्तर समर्पित व उत्कृष्ट लेखन के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों बार सम्मानित हो चुकी हैं। नागरी विकास परिषद की आजीवन सदस्या हैं। हिंदी के उत्थान,
विकास तथा संरक्षण के अनवरत प्रयास के लिए देश की विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित हो चुकी हैं। सुखमिला अग्रवाल'भूमिजा' की लगभग 55 सांझा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें पाँच पुस्तकें विश्व रिकार्ड में शामिल हैं।
एक संकलन"भारत की नारी विभूतियाँ” का सम्पादन व प्रकाशन कर चुकी हैं।
Tags:
साहित्य समाचार