मां सरस्वती की वंदना
विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती
देवी मां सरस्वती,
करते हैं हाथ जोड़ मैया तेरी स्तुति
मैया तेरी स्तुति।
कुबुद्धि को निवारो मैया दे दो सन्मति
मैया दे दो सन्मति
करते हैं हाथ जोड़ मैया तेरी स्तुति
मैया तेरी स्तुति।
तू वीणा वादिनी वीणा हाथों में धरे,
इस मूक सृष्टि में मां तूने ही स्वर भरे।
स्थिर जगत को दी है (मैया तूने ही गति)२
करते हैं हाथ जोड़ मैया तेरी स्तुति।
विद्या की अधिष्ठात्री देवी,,,,,,,
साहित्य और सूर का मुझे ज्ञान दे मैया,
मांगू मैं तुझसे मुझको ये वरदान दे मैया।
लेखनी मेरी रचे (नित श्रेष्ठ नव कृति) (२)
करते हैं हाथ जोड़ मैया तेरी स्तुति।🙏🙏🙏🙏
कीर्ति तिवारी ✍️
Tags:
कविता