आज के युग में कहीं न कहीं हर व्यक्ति सफल होना चाहता है, लेकिन सफलता सभी को नहीं मिलती। सफलता सिर्फ उन्हीं को मिलती है, जो सदैव अपने लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित किए रहते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहते हैं। सफलता पाने के लिए जरूरी है मन में विश्वास और यही विश्वास देता है ये पुस्तक "सफलता : सफर संघर्षों का"
KB Writers की पुस्तक "सफलता : सफर संघर्षों का" ऐसी पुस्तक है, जो सभी वर्ग और सभी उम्र के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह पुस्तक कहानी, लेख एवं कविता संग्रह है। इस पुस्तक में हमारे देश के विभिन्न राज्यों के 40 से अधिक शीर्ष रचनाकारों ने अपनी रचना के माध्यम से अपने लक्ष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आशान्वित रहने की सीख दी है।
यह पुस्तक बाबु-बाँक, झाझा, जिला- जमुई (बिहार) के KB Writers के संस्थापक चंदन कुमार केशरी जी और अध्यक्ष कुंदन कुमार केशरी जी के अथक प्रयास और सकारात्मक चिंतन का परिणाम है। इनकी वेबसाइट है www.kbwriters.com , इनका पूरा समुह हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है, वो भी सिर्फ ₹99/- में। इस पुस्तक को आप इस लिंक से मँगवा सकते है :-
Tags:
साहित्य समाचार