महागौरी उपासना

महागौरी उपासना

पँक्तियाँ  “हे महागौरी माता, सुन लो हम भक्तों की पुकार,
हो रही आज सारे जग में, केवल तेरी जय जयकार।
जाने का मन नहीं करता मां, देखकर तेरा दरबार,
जो भी खड़े तेरे द्वार, सुन लो मैया सबकी पुकार!”

           भक्ति गीत

महाष्टमी आई है, आज महागौरी माता  छाई है,
रूप रजत समान है, यह महादेव का वरदान है।
कुंद पुष्प जैसा धवल रंग है, आज भगवती माता का, 
भवानी मां मंदिर में, कन्यापूजन का सुंदर विधान है।
महाष्टमी आई है…………….

महागौरी आराधना, है हर भक्त मन की कामना,
शांत मुद्रा, श्वेत वर्ण, मातारानी गौरी की पहचान है।
आज का, कन्या वाला रूप माता का बड़ा प्यारा है,
मैया का अंग अंग, विद्युत समान चंचल कांतिमान है।
महाष्टमी आई है……………

महागौरी माता, उमा देवी भी कहलाती है जग में,
उमा देवी के कारण शिव का, उमापति भी नाम है।
माता करुणामई, मृदुला, करुणा की देवी लगती है,
मां के इस बालरूप को, खुश करना आसान है।
महाष्टमी आई है................

वाहन माता का, बैल और सिंह दोनों हैं आज,
लाल चुनरी चढ़ाने को, सुहागिनों का लगा ध्यान है।
महागौरी पूजन से आलौकिक सिद्धियां आती है,
जहां माता की पूजा अर्चना, मां विराजमान है।
महाष्टमी आई है……………….

“या देवी सर्वभूतेषु महागौरी रूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।“


सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form