घरघोड़ा के शिक्षक विजय पंडा हुए सम्मानित।
बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य हेतु किया गया सम्मान।
घरघोड़ा : "शिक्षक कन्हैया लाल गुप्ता " शिक्षक स्मृति सम्मान समारोह: 2024का आयोजन चारमार में किया गया।जिसमें जिले के प्रत्येक विकासखंड से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया।जिसमें घरघोड़ा विकास खंड के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में पदस्थ शिक्षक विजय पंडा को शिक्षण कार्य के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं का समुचित संचालन , छात्राओं के शैक्षणिक विकास हेतु सतत कार्य करने, शासन के जन जागरूक कार्यक्रमों का उचित क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी, बालिका शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य योजना तैयार कर शिक्षण करने,सामुदायिक सहभागिता हेतु प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान अनिल पैंकरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा सुंदर मणि कौंध राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित सच्चिदानंद पटनायक सुभाषिनी पटनायक राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित कान्हु गुप्ता एवं आयोजक राजीव गुप्ता की उपस्थिति में "कन्हैया लाल गुप्ता स्मृति शिक्षक सम्मान" से सम्मानित किया गया। घरघोड़ा के शिक्षक विजय पंडा को पूर्व में भी कोरोना :02 समय उत्कृष्ट कार्य करने एवं 2023 में कार्यक्षेत्र में विशेष कार्य करने हेतु "ज्ञान दीप पुरुस्कार" से सम्मानित किया गया था।इस अवसर पर जिले के शिक्षकों को भी कार्यों का आकलन करते हुए समिति द्वारा सम्मानित किया गया। समिति ने अपने उद्बोधन में उक्त शिक्षकों से शिक्षा के कार्य क्षेत्र में निरंतर रूप से विशेष कार्य करने की अपील की है।समिति के आयोजक राजीव गुप्ता ने बताया की इस वर्ष जिले के प्रत्येक विकासखंड से दो दो शिक्षकों को समिति द्वारा प्रस्तावित कर सम्मानित किया गया है।
Tags:
साहित्य समाचार