हिंदी दिवस के उपलक्ष में मौन गूंज साहित्यिक मंच के द्वारा ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों से लेकर विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के कवि एवं कवियत्रियों व काव्य प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मंच संचालन संध्या श्रीवास्तव, निधि जैन, शाश्वती हालदार, निर्भय कुमार मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौन गूंज मंच की संस्थापिका डॉ मीनाक्षी सिंह (जर्मनी) ने किया। काव्य गोष्ठी की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई।
कार्यक्रम में जुड़े हुए कवि एवं कवियत्रियों की हौसला बढ़ाने के लिए पूजा गुप्ता, ऋषभ शर्मा, कमलेश कुमार गुप्ता जी ने सहयोग दिया।
ऑनलाइन काव्य गोष्ठी में भाग लेने वालों में अमन कुमार होली "पवित्र" साहिबगंज झारखंड, निर्भय कुमार मिश्र कोडरमा झारखंड, सरिता त्रिपाठी बस्ती(उत्तर प्रदेश), जसवंत सिंह प्रकाश बिजनौर उत्तर प्रदेश, नूर फातिमा खातून कुशीनगर उत्तर प्रदेश, निर्दोष लक्ष्य जैन धनबाद झारखंड, शुभम टांडिया भोपाल मध्य प्रदेश, डॉ प्रतिभा गर्ग गुरुग्राम हरियाणा, पूनम रोहाज नजफगढ़ नई दिल्ली, पूजा गुप्ता कोलकाता पश्चिम बंगाल, राहुल राम नाथ पांडे अमेठी उत्तर प्रदेश, राजीव कुमार तिवारी देवघर, रमेश कुमार अनुज जोधपुर राजस्थान, रीमा बिंदल नई दिल्ली, डॉ ममता श्रीवास्तव सरुनाथ नोएडा उत्तर प्रदेश, महेंद्र भट्ट ग्वालियर मध्य प्रदेश, पंकज चतुर्वेदी सृष्टि दिल्ली, शशि शेखर जोशी बैजनाथ धाम देवघर, शाश्वती हालदार साइप्रस यूरोप, संध्या श्रीवास्तव पटियाला पंजाब, नेहा पीयूष मुंबई महाराष्ट्र , श्री राम कृष्ण रस्तोगी गुरुग्राम हरियाणा, डॉ रेनू सिरोया कुमुदिनी उदयपुर राजस्थान, आदि रचनाकारों ने भाग लिया। सभी ने बहुत ही बेहतरीन काव्य पाठ कर माहौल हिंदी मय कर दिया, श्रृंगार गीत से लेकर बुढ़ापे बचपन और सियासी गलियारों तक हिंदी कविताओं की धूम रही।
सभी का योगदान सराहनीय रहा। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अध्यक्षा ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार मौन गूंज हिंदी के साथ हिंदी का विकास लक्ष्य लेकर कार्यक्रम आयोजित करेगी। संपूर्ण विश्व में हिंदी की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए
नवोदित रचनाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेंगी।
Tags:
साहित्य समाचार