घरघोड़ा :- शास0 हाईस्कूल भालुमार (घरघोड़ा) में व्याख्याता के पद पर कार्यरत सुश्री सुधा पंडा को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश ; सर्व युवा ब्राह्मण परिषद एवं विप्र वार्ता परिवार के संयुक्त तत्वाधान में विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया।जिसमें सत्र - 2021 के कार्यक्रम में प्रदेश से विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय रूप से कार्य कर रहे 40 महिलाओं को चिन्हांकित कर उनके कार्य क्षमता के आधार पर सम्मानित किया गया। जिसमें शासकीय हाईस्कूल भालुमार में व्याख्याता पद पर कार्यरत सुश्री सुधा पंडा को संस्था की ओर से "महिला शिखर सम्मान - 2021"से सम्मानित किया गया।सम्मान के रूप में आयोजित संस्था ने स्मृति चिन्ह एवं शाल के साथ पर्यावरण के प्रति संचेतना जागृत करने के उद्देश्य से पौधा भेंट कर सम्मानित किया। संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मान0 किरणमयी नायक (अध्यक्ष ; महिला आयोग छत्तीसगढ़ शासन) मान0महेंद्र छाबड़ा (अध्यक्ष ; अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ शासन)एवं अरुण शुक्ला ( अध्यक्ष कान्यकुब्ज समाज)डॉ0 आरती पांडेय विभागाध्यक्ष ई0एन0टी0सिम्स बिलासपुर, श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे समाजसेवी, सरिता दुबे पार्षद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।सुश्री पंडा अपने शासकीय शिक्षकीय कार्य में उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समय - समय पर सामाजिक हित मे शिक्षा प्रोत्साहन हेतु कार्य, पर्यावरण संवर्धन विकास की दिशा में कार्य , छात्र प्रोत्साहन राशि भेंट करना,राष्ट्रीय योजनाओं के कार्यो में अपनी भूमिका निभाते हुए कर्तव्यों को सकारात्मक सोच के साथ निभाती रही हैं। कोरोना काल मे भी सामाजिक सेवा एवं पाठ्य सहगामी शैक्षणिक क्रियाओं में प्रमुख भूमिका निभाते हुए शाला सह ग्राम स्तर पर कार्य किया गया था। उनके पुरुष्कृत होने पर शाला परिवार के साथ सामाजिक संस्था "जन पहल " व उत्कल ब्राह्मण समाज ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।सुश्री पंडा ने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्तरदायित्व को ईमानदारी पूर्वक निभाने की बात कहते हुए आयोजक के प्रति आभार व्यक्त किया ।
Tags:
साहित्य समाचार