जवान

जवान

प्रत्येक बालक युवा होता है|
 कोई डरता है तो कोई निडर होता है|
देश के लिए मरने वाले साधारण नहीं होते,
उसका संबोधन ' जवान' से होता है|

किसके लिए प्रिय नहीं होता स्वशिशु?
हर माँ का वह चाँद होता है|
 देश के लिए जो कर जाते हैं बहुत कुछ,
उनका ही देश में नाम होता है|

जवान बनना प्रत्येक प्राणी के बस की बात नहीं,
जिगरा चाहिए जवान बनने के लिए|
अपने लिए सोचता है हर कोई,
देश के लिए सोचने वाला ही इंसान होता है|

हम नमन करते हैं उन नौजवानों को,
जिनके सहारे हम सुरक्षित बैठे हैं|
लड़ते हैं वे दुश्मनों से सरहदों पर,
हम शांति से घरों में बने बैठे हैं|

नि:स्वार्थ भाव से देश की रक्षा करते हैं,
संपूर्ण जीवन देश के नाम करते हैं|
देश की दीवानगी में फ़ना होने वालों की
शहादत को हम सलाम करते हैं|
शहादत को हम सलाम करते हैं|

🖋नेहा जग्गी

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form