जीवन के रंग

 जीवन के रंग
जिंदगी मे रंगों का विशेष महत्व होताहै।
कुदरत  के सात रंगो का अपना विशेष महत्व  
होता है।
इंद्रधनुष  के सतरंगी   रंगो से आकाश  का सौदर्य  
अद्भुत  लगता है।
वसुंधरा  का श्रृंगार हरियाली  से सौम्य  लगता है।
देशभक्ति  की सौरभ लेकर महके  केसरिया रंग निराला।
लाल रंग लहू का, रक्तदान  दिवस को दर्शाता। 
श्वेत रंग से शन्ति  की सुगंध  दमकती है। 
हर एक रंग की छवि सूर्य  की किरणो से दमकती है।
प्यार का रंग है 
सबसे गहरा , प्यार गर हो निस्वार्थ 
उसमे विश्वास की चाशनी उडेलकर
करलो  हर दिल मे वास।।
विश्वास का रंग दिखता नही , जब हो जाए 
फिर कोई कालिमा से ना छल पाए।
प्यार भरा दिल टूट गया तो रंग नीरस हो जाए।
प्यार , सद्भावना, सहयोग  जीवन मे घुल गया तो जीवन  सरस हो जाए।।
आकांक्षा  रूपा चचरा
कवयित्री व शिक्षिका
कटक ओडिशा

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form