विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित:


विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित:-
सीडीएस जनरल बिपिन रावत साहेब उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका जी एवं सभी वीर शहीदों को

जनरल रावत संगिनी मधुलिका जी ने,
प्राणों की आहुति दे दी
कर्तव्य की आन में!

अत्यंत ही दुखद घटना घटी वायुयान,
अग्नि के गुबार घीरे
गिरते विमान में!
अधिकारी जवान चालक दल फौजी भाई,
वीर गति प्राप्त हुए
तिरंगे की शान में!
कर्तव्य के पथ पर अग्रसर शुर वीर,
दर्ज कर गए नाम
अमर जवान मे!(१)
भारतीय सेना के प्रमुख कर्णधार थे जो,
रचे कई कीर्तिमान
बिपिन कमान में!
थर थर कांपते दुश्मन देश चीन पाक,
सर्जिकल वाली दवा
रखते थे म्यान में!
जल थल गगन सुदृढ़ सैन्य बल किए,
तालमेल बढ़ाए
बुलंदी जय गान में!
जन्म किए सार्थक सपूत बहादुर सभी,
श्रद्धांजलि सुमन
अर्पित बलिदान में!(२)

अरविंद सोनी "सार्थक"
(मूलतः रामपुरा मंदसौर म प्र)
रायगढ़ छ ग

2 Comments

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form