गजरा

विधा :- कुंडलियाँ 
विषय :- गजरा
गजरा फूलों से सदा , लगते सुन्दर बाल ।
जूही चम्पा देख लो , छैल छबीली चाल ।।
छैल छबीली चाल , चले लेकर वो गगरी ।
होठों पर मुस्कान , मोहिनी मथुरा नगरी ।।
कह विद्या निज बात , नैन मटकाती कजरा ।
नारी कर श्रृंगार , लगाये फूलों गजरा ।।

सुशीला साहू "विद्या"
रायगढ़ ,छत्तीसगढ़ 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form