वृहद सख्सियत प्रणव नमन

!! वृहद सख्सियत प्रणव नमन !!
====================
वेहद अहम सादगी दर्शन ,
सहिष्णु , वहुलतावाद अमन ।
मुखर -प्रखर व्यक्तित्व सजग,
जय-जय-जय,जय हिन्द -रतन ।।
सरल स्वभाव, स्नेह ममतामय,
शालीन - शील , गरिमा उद्यम ।
मौलिक ज्ञान ,पारखी - दृष्टि ,
प्रासंगिक युग - युग उत्तम ।।
सम्बल- सहमति राजनीति-सम ,
नैतिक मूल्य ,प्रतिबद्ध चमन ।
संस्कृति ज्ञान, विज्ञान- केन्द्र,
जीवन विराट, निश्छल तन-मन ।।
आभास उपस्थिति वैचारिक,
परिपक्व विरासत , आदर्शतम ।
अद्भुत युक्ति-विलक्षण प्रतिभा ,
मूल्य -मान्यता , उत्तम धन ।।
कर्मवतन-हित विस्मृत नहिं हो,
दल छल मुक्त शक्ति स्मरण ।
उदारवाद छवि, शख्त प्रशासक,
वृहद सख्सियत , प्रणव नमन ।।
डॉ अनुज कुमार चौहान "अनुज"
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form