शुभकामना

शुभकामना
*********
हे राष्ट्र वत्सल
हे राष्ट्र रक्षक
शुभकामना मेरी स्वीकार करो,
काम शेष है अभी बहुत
जल्दी खुद को तैयार करो।
तीन सौ सत्तर हटाया
तो विरोधियों को सांप सूंघ गया,
राम मंदिर निर्माण पूजन किया तो
जैसे रामराज्य आ गया।
अब आगे बारी है
जनसंख्या कानून
समान नागरिकता कानून
पीओके की भी 
अक्साई चीन
पड़ोसी नापाक पाक को
आखिरी सबक सिखाने की
भी जिम्मेदारी है।
चीन को भी निपटाना है
पर देश की अंदरूनी हालत
पर भी नजर रखनी है,
अर्थव्यवस्था,बेरोजगारी,
और कोरोना से भी
दो दो हाथ करना 
बड़ी जिम्मेदारी है।
परंतु सबसे पहले
देश के घरेलू देशी गद्दारों का
पक्का इलाज करना
अब सबसे ज्यादा जरूरी है।
आपके लिए सभी भारतीयों की
दिल से शुभकामनाओं की मंजूरी है।
◆सुधीर श्रीवास्तव
     गोण्डा(उ.प्र.)
   8115285921
  

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form