सुनहरा हो जीवन हर पल, सभी चाहते।

हाइकू13
********
सुनहरा हो
जीवन हर पल,
सभी चाहते।
**********
सब चाहते
जीवन सुनहरा,
हो हर पल।
*********
जन जन की
सुनहरे पलों की,
ही चाहत है।
*********
डर सबका
ये सुनहरे पल,
कब खो जायें।
***********
विश्वास नहीं
ये सुनहरा पल,
चला भी गया।
************
भरोसा मुझे
मेरा भी सुनहरा 
पल आयेगा।
**********
खुशी मनाओ
सुनहरे पलों का,
आ तो गया।
***********
जीवन भर 
सुनहरे पल की,
प्रतीक्षा ही की।
***********
खत्म तो होगा
इंतजार मेरा भी
आना ही होगा।
************
★सुधीर श्रीवास्तव
      गोण्डा(उ.प्र.)
    8115285921

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form