प्यार का सन्देश

प्यार का सन्देश
 

रेत पर नाम 
लिखने से क्या होगा।
क्या उनको संदेशा 
तुम दे पाओगें।
जब वो आये 
यहां पर घूमने को। 
उसे पहले कोई 
लहर आ जायेगी।
और जो तुमने 
लिखा था संदेशा।
उसे लहर बहा
कर ले जाएगी।
रेत पर नाम 
लिखने से क्या होगा।।

अगर करते हो 
सही में मोहब्बत तुम।
तो पत्थर पर क्यों 
सन्देश लिखते नहीं।
जब भी वो 
आयेगे यहां पर। 
संदेशा तुम्हारा पड़ लेंगे वो।
यदि होगी मोहब्बत 
तुमसे अगर उन्हें।
नीचे अपना पैगाम 
वो लिख जाएंगे।।
रेत पर नाम 
लिखने से क्या होगा।। 

एक दूसरे के 
संदेश पढ़कर के।
सच में दोनों को
मोहब्बत हो जाएगी।
इसलिए कहता हूँ
मैं आज तुम से। 
पत्थरों में भी मोहब्बत 
होती है जनाब।। 
रेत पर नाम 
लिखने से क्या होगा।।

जय जिनेंद्र देव
संजय जैन,मुम्बई
15/04/2021

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form