भारत प्यारा

भारत प्यारा


देश हमारा प्यारा है
सबका बहुत दुलारा है।
तभी अनेकता में एकता 
हम सब का नारा है। 
देश हमारा प्यारा है..।। 

बहुभाषाएँ होकर भी
कश्मीर से कन्याकुमारी तक। 
भारत देश हमारा है
जो प्राणो से भी प्यारा है। 
जहाँ जन्मे राम कृष्ण और
उन पर लिखने वाले संत। 
तभी तो यह पावन भूमि
हम सबको बहुत भाता है।। 
तभी तो हमें भारत देश
प्राणो से भी प्यारा है।। 

अमन चैन से रहते हमसब
होली ईद दिवाली पोंगल
और मनाते किस्मस आदि। 
हर त्यौहारों मे हिस्सा लेते
हर जाती और महजब सारे।
ऐसा प्यारा देश हमारा 
प्राणो से भी है सबको प्यारा।
सबसे न्यारा सबसे प्यारा
विश्व में है भारत हमारा।। 
भारत हमारा भारत हमारा।। 

जय जिनेंद्र देव
संजय जैन मुंबई
14/04/2021

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form