( गीत )
दिल की नई , इबारत लिख दी ।
पावन परम , शहादत लिख दी ।।
वीरो कभी ,भूल ना पायें ।
बलिदानी वह , दिन दुहरायें ।
जान देश-हित , चाहत लिख दी ।
पावन परम , शहादत लिख दी।।
मातृभूमि का करुणिम पर्वा ।
कोटिश नमन , वीरता जज्बा ।।
गोद -भारती , राहत लिख दी ।
पावन परम , शहादत लिख दी ।।
वीर भगत ,सुखदेव राजगुरु ।
फाँसी चड़त, शान अरुणा अरु।।
हर्षित वतन ,इबादत लिख दी ।
पावन परम , शहादत लिख दी ।।
शोकाकुल है , मात भारती ।
अंश भवानी ,करत आरती ।।
मौत सुहानी ,आदत लिख दी ।
पावन परम ,शहादत लिख दी ।।
दिल की नई ,इबारत लिख दी ।
पावन परम , शहादत लिख दी ।।
✍🏽डॉ अनुज कुमार चौहान "अनुज" अलीगढ़ ,उत्तर प्रदेश।
Tags:
गीत