योग कला एवं आयुर्वेद दुनिया में भारत की देन है

योग कला एवं आयुर्वेद दुनिया में भारत की देन है
  आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई योग कला एक ऐसी कला है जिसके द्वारा शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है शरीर मे रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा होती है नित्य योग कला करने से हम सुखमय जीवन बिता सकते हैं योग का सीधा असर हमारे शरीर मस्तिष्क और मन पर पड़ता है जब तक मनुष्य का शरीर मस्तिष्क और मन सही नहीं होगा तब तक मनुष्य विपरीत दिशा में जाता रहेगा योग साधना से इन सब चीजों पर अंकुश लगाया जा सकता है भारत देश में योग साधना का महत्व बहुत ही पुराना है भारत देश हमेशा से ही ऋषि मुनियों की भूमि रहा है ऋषि मुनि अपने आप को दुरुस्त रखने के लिए योग विद्या जानते थे एवं नित्य योग साधना करते थे दुनिया में योग कला और आयुर्वेद भारत भूमि की ही देन है आयुर्वेद पद्धति एक ऐसी उपचार पद्धति है जिसके द्वारा गंभीर से गंभीर रोगों का भी उपचार किया जा सकता है आयुर्वेद में कितने ही घातक बीमारियों का इलाज देसी दवाइयों द्वारा होता है दुनिया भारत के योग्य कला और आयुर्वेद से प्रभावित है आज दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है सर्वप्रथम भारत द्वारा मनाए गए इस योग दिवस को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक जाने में ज्यादा समय नहीं लगा आज दुनिया के कई बड़े राष्ट्र योग दिवस हर्षोल्लास से मना रहे हैं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुजफ्फरनगर के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय रचनाकार महेश राठौर सोनू गांव राजपुर छाजपुर गढी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने विश्व के सभी जनमानसो को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए संदेश प्रकाशित किया है:-

रोजना करो तुम योग
भगाओ गंभीर से गंभीर रोग
योग से काया हष्ट पुष्ट होगी
तमाम उम्र रहोगे निरोग
रोजना करो तुम योग 

महेश राठौर सोनू 
गाँव राजपुर गढ़ी
जिला मु 0नगर

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form