तिरंगा


                तिरंगा 

गगन  बिच फहराय तिरंगा। 
लहर- लहर लहराय तिरंगा।

हम  सभी  भारत  के  बच्चें।
बनकर  दिख  लायेंगे  सच्चे।
झंडा हेतु गणतंत्र दिवस पर-
खूब राष्ट्र गान गायेंगे  अच्छे।  

कभी न  झुकने  पाय तिरंगा। 
लहर - लहर  लहराय तिरंगा। 

आन  बान  है  शान  तिरंगा।
हम बच्चों  की जान  तिरंगा।  
भव्य भाव हम भारतीयों का-
है  सबका  भगवान  तिरंगा। 

जन-मन सदा सुहाय तिरंगा। 
लहर -लहर  लहराय तिरंगा।

झंडा  कभी नहीं  झुकने देंगे। 
राष्ट्र  गान  नहीं  रूकने   देंगे।
झंडा तिरंगा है प्राणों से प्यारा-
गौरव कभी नहीं  चूकने  देंगे। 

प्राण- प्रण रहे समाय  तिरंगा। 
लहर - लहर  लहराय  तिरंगा। 

बाबूराम सिंह कवि 
बडका खुटहाँ, विजयीपुर 
गोपालगंज(बिहार)841508

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form