राजकुमार अरोड़ा गाइड को मिला मीन साहित्य सेवा सम्मान 2020

राजकुमार अरोड़ा गाइड को मिला मीन साहित्य सेवा सम्मान 2020

        सम्पूर्ण राष्ट्र से 12 साहित्यकारोँ को मिला यह सम्मान
बहादुरगढ़(झज्जर)में साहित्य सेवा कर धूम मचा रहे मीन समूह ने   वर्ष 2020 के लिये राजकुमार अरोड़ा गाइड के अतिरिक्त हरीश चन्द्र त्रिपाठी, एन के सरस्वती नरसी, जय प्रकाश चौहान अजनबी,पवन वर्मा,अशोक कुमार जाखड़,डॉ चन्द्रदत्त शर्मा,नन्द कुमार मारवड़े,डॉ मलकप्पा अलियास महेश,सुखमिला अग्रवाल,डॉ मीना कुमारी परिहार, डॉ रमणीक शर्मा को अपने सर्वोच्च "मीन साहित्य सेवा सम्मान 2020" नववर्ष पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में दिया गया,जिन्होंने वर्ष भर हिन्दी भाषा व आंचलिक भाषाओं में हिंदी का प्रचार,प्रसार व पोषण किया।कोरोना  के चलते सम्मान समारोह का आयोजन ऑन लाइन किया गया। इस कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रही कि सभी रचनाकारों को अपनी प्रस्तुति के अलावा शेरो शायरी व जुगलबन्दी करने का मौका भी मिला।हरियाणा के साहित्यकार राजकुमार अरोड़ा गाइड को मीन साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। अरोड़ा मीन समूह के साथ प्रारम्भ से ही जुड़े हुए हैं। अपने सतत शानदार लेखन के कारण ही उन्हें इस सम्मान हेतू चयनित किया गया।
मीन समूह की संचालिका डॉ मीना कुमारी सोलंकी ने कहा कि समूह से जुड़े हुए
सभी मंच समय समय पर विभिन्न साहित्यिक आयोजन करते रहते है,जिसमें भारत के लगभग सभी राज्यों के साहित्य मनीषी जुड़े हुए हैं।वर्ष में 2020 में मीन समूह द्वारा 100 से अधिक ऑन लाइन कवि सम्मेलन व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध युवा साहित्य्कार महेश राठौर सोनू,
डॉ सन्दीप कुमार शर्मा,भूप सिंह भारती, संजय जैन,गुलाब चंद पटेल,मनीष माना,महेंद्र सिंह कटारिया,निशा गुप्ता, कुसुम सिंह,आराध्या, गीता पांडेय,रामचन्द्र स्वामी,नागेंद्र बाला,भूता राम जाखल के साथ साथ अनेक साहित्यकार मौजूद रहे।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form