संघर्ष भरे राहों में

संघर्ष भरे राहों में ,आशान्वित होकर चलना होगा।
नित्य नूतन अद्यतन से स्वयं को अद्यतित करना होगा।
विडंबनाओं में भी बन्धु धैर्य धारण करना होगा।
विफलताओं से ना घबराना ।
जीवन पथ के कंटक भरे राहों से।
संघर्ष भरे राहों में ,आशान्वित होकर चलना होगा।
अभाव नही सृष्टि में 
सोच सकारात्मक रखना होगा
प्रभावी व्यक्तित्व के धनी हो बन्धु,
सहज सरल स्वभाव से
बाधाओं को बाधित करना होगा।
संघर्ष भरे राहों में ,आशान्वित होकर चलना होगा।
विकट परिस्थितियों में भी
लक्ष्य लक्षित करना होगा। 
आत्मविश्वास के साथ 
सफ़लता के शिखर को हर हाल में छूना होगा।
संघर्ष भरे राहों में ,आशान्वित होकर चलना होगा।
हालातों के तुम शिकार नही 
योद्धा के भाँति लड़ना होगा।
पग-पग पर आने वाली 
जटिल समस्याओं को सुलझाना होगा।
संघर्ष भरे राहों में ,आशान्वित होकर चलना होगा।

✍कमलेश कुमार गुप्ता
'निराला' 
संयोजक:-आवाज़-ए-हिन्द
बिहार गोपालगंज

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form