ॐ नमः शिवाय

ॐ नमः शिवाय

(विजय पंडा  छत्तीसगढ़ की कलम से)

शिव अनंत हे! घट - घट वासी
कृपा करो हे! कैलाश निवासी।
हर - हर शुभकर  हे !  मृत्युंजय
पाप नाश    करो हे! अविनाशी ।।
ॐ नमः शिवाय।
ॐ नमः शिवाय।।
तुम्ही सत्य हो  ;   तुम्ही तत्व हो
तुम्ही अचल हो; तुम्ही अटल हो।
तुम्ही ज्ञान हो ; कृपा विधान हो
तत्व ज्ञान अभिमान ; तुम्ही हो ।।
ॐ नमः शिवाय।।
ॐ नमः शिवाय।।
आशुतोष हे ! औघड़दानी
महिमा तेरी कोई न जानी।
कष्ट हरो हे!  पाप हरो हे !
दुःख हरो हे! कृपा निधान ।।
ॐ नमः शिवाय।
ॐ नमः शिवाय।।
काल तुम्ही हो  संहार तुम्ही हो
दुःखों के नाशक सृष्टि तुम्ही हो।
काल विनाशक ; दुष्ट विनाशक
पातक नाशक ;  रोग विनाशक।।
ॐ नमः शिवाय ।
ॐ नमः शिवाय।।
बम - बम भोले हे ! शिव - शम्भु
करुणा सागर के अकथ कहानी।
अस्त्र तुम्ही हो ; शस्त्र तुम्ही हो 
भक्तों के लिए हो महा दानी ।।
ॐ नमः शिवाय।
ॐ नमः शिवाय।।
ॐ नमः शिवाय।।।

    सम्पर्क सूत्र: 9893230736
    निवास घरघोड़ा जिला रायगढ़ 
                  छत्तीसगढ़

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form