प्रिय, मोदी जी!

प्रिय, मोदी जी!

जन्मदिवस प्रिय मोदी जी का
 मिलकर हम सभी मना रहे!
कलम उठाकर अपनी लेखनी से
 शुभकामनाओं के दीप जला रहें।।

सूर्य उदय हुआ भारत का 
श्री मोदी जी के स्वरूप में 
नमो नमो की किरणों से 
चहुं ओर प्रकाश फैला रहे।।

भारत मां के इस लाडले ने 
भारत का गौरव बढ़ाया है
मातृभूमि की रक्षा की खातिर ,
सर्वस्व अपना लुटाया है।।

कठिन परिश्रम करके मोदी जी ने 
सबको फिर एक साथ लाया है !
नित नए प्रयासों से संभव कर 
भारत को विश्व विजयी बनाया है।।

नई सोच से नई पहचान बनी 
भारत की जनता ने भी अपनाया है !
सबका साथ रहें सबका विकास रहें 
विश्व में भारत का परचम लहराया है ।।

मोदी जी के जनसत्ता में आ जाने से
भारत फिर से गुरु श्रेष्ठ कहलाया है,
अपने प्रयासों से हर सपना भारत का
मोदी जी ने साकार करके दिखाया है।।

प्रतिनिधित्व करके भारत का 
हमारे भारत का मान बढ़ाया है 
अब गूंज रहा है जय जय कार 
नमो नमो की फिर हो सरकार ।।

बहुत हो चुका भारत अब लाचार 
अब न सहेगा कोई भी अत्याचार
अबकी बार अयोध्या में मोदी जी ने
पुरुषोत्तम श्री राम का मंदिर बनाया है।।

कितने आंदोलन हुए विरोध में जिनके,
धर्म, सत्य , निष्ठा का साथ रहा सदा !
अडिग रहे अपने कर्तव्य पथ पर
 परंतु विश्वास  उनका नहीं डिगा ।।

ऐसे भारत भूमि के लाडले का 
आओ जन्मदिन सब मनाते हैं !
शुभ अवसर पर हम सब उनको 
यह शुभ संदेश पहुंचाते हैं।।

" जब जब जन्म लो भारत मिले "!
  यह मातृभूमि तुम्हारी है ,
 भारत भूमि के लाडले तुम
 तिलक करो इस माटी से 
 यह माटी भी तुम्हारी है।।

प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर मध्य प्रदेश 
8109159541
16/09/2021
(मैं यह घोषणा करती हूं कि यह रचना सर अधिकार सुरक्षित है और यह मेरे द्वारा लिखी गई है अप्रकाशित है।
इसके समस्त प्रमाण मेरे पास सुरक्षित है।)

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form