तिरंगा



     तिरंगा
प्राणों से प्यारा तिरंगा हमारा,
सुख –समृद्धि, शांति का प्रतीक,
हमारी एकता को दर्शाता है तिरंगा।

प्रेम व सौहार्द की भावना,
पूरब से पश्चिम उत्तर से दक्षिण,
 शहीदों की आहुति को भूलने न देंगें,
सदा ऊंचा रहेगा हमारा तिरंगा।

हमारा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य क्या है?
देश की निरंतर प्रगति हो,
हम सबको  बोध कराता तिरंगा।

मन से ,वचन से , कर्म से,
भारतवासी  समर्पित हैं तेरे प्रति,
 चारों ओर चेतनाप्रकश हो,
 विश्व में लहराता  रहे हमारा प्यारा तिरंगा।

(मौलिक रचना)

चेतना चितेरी, प्रयागराज
24/1/22,8:44p.m.

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form