आज फिल्म और दूरदर्शन की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री सुरेखा सीकरी के निधन का दुखद समाचार मिला यह अति दुखदाई है उन की मृत्यु पर मै अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और काव्यात्मक श्रृद्धांजलि अर्पित करता हूं

आज फिल्म  और दूरदर्शन  की सुप्रसिद्ध  अभिनेत्री सुरेखा सीकरी के निधन  का दु:खद समाचार  मिला यह  अति दुखदाई  है उन  की मृत्यु पर मै अपनी संवेदना व्यक्त  करता हूं और काव्यात्मक  श्रृद्धांजलि अर्पित  करता हूं

             सुरेखा सीकरी

      सार्थक  सिनेमा की अभिनेत्री दमदार 
अपने सशक्त  अभिनय  से निभाया हर किरदार 
हर फिल्म  और धारावाहिक  मे उनकी अदाकारी असरदार 
वो थी सुरेखा सीकरी महान  कलाकार 

         नई  दिल्ली मे पैदा हुईं
अमरोहा,नैनीताल  मे बचपन  बीता

   बचपन  से ही लेखन  और पत्रकारिता की ओर  रहा रूझान 
पर नियति  ने दी उन्हे सुप्रसिद्ध अभिनेत्री की पहचान 

      अलीगढ  मुस्लिम विश्वविद्यालय  से की पढ़ाई 
स्नातक  की उपाधि पाई 

    कालेज  के दिनो मे शेक्सपियर का 
नाटक किंग लियर  देखा और उन को खूब भाया
 कलाकारी के क्षेत्र  मे जाने का मन बनाया
राष्ट्रीय  नाट्य विद्यालय  मे प्रवेश  पाया
स्नातक  की उपाधि को प्राप्त  किया

 अमृत नाहटा की फिल्म  किस्सा कुर्सी मे  पहली बार  काम किया
अपने दमदार अभिनय  से दर्शको का मनोरंजन  किया
तीस  फिल्मो मे काम  किया

दूरदर्शन  मे भी काम  किया
हर भूमिका से न्याय  किया
बालिका वधु मे सख्त  सास और दादी मा का खूबसूरत  रोल अदा किया
घर  घर  मे इस धारावाहिक  की बनी पहचान 

  तमस,मामो और बधाई  हो मे मिले तीन राष्ट्रीय  पुरस्कार 
फिल्म फेयर  ,स्टार  स्क्रीन पुरस्कार 
छह भारतीय  टोली पुरस्कार 
प्रतिष्ठित  संगीत  नाटक  पुरस्कार 

  हे महान अभिनेत्री  तुम्हे प्रणाम 
रचे कई नए आयाम 
खूब  कमाया अपना नाम 

       
       अशोक  शर्मा वशिष्ठ

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form