आज भारत की महान तलवारबाज भवानी देवी के जन्मदिन की खेल प्रेमियो को हार्दिक बधाई इस अवसर पर इन का काव्यात्मक परिचय प्रस्तुत है
भवानी देवी
भारत की तलवारबाज महान
भारत की प्रथम महिला तलवारबाज जिन्होंने
ओलंपिक खेल मे भाग लेने का प्राप्त किया सम्मान
आठ बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता को जीतने का प्राप्त किया मान
इस खेल की अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित की पहचान
सी ए भवानी देनी है इल गौरवशाली खिलाडी का नाम
चंद्रबडला आनंद भवानी देवी इन का वास्तविक नाम
चेन्नई (तमिलनाडू) इन का जन्मस्थान
पिता सी ए सुंदर रमण माता सी ए रमानी की होनहार संतान
बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि गुणी और प्रतिभावान
बचपन से ही खेलकूद की ओर रूचि और रूझान
नौ वर्ष की आयु मे तलवारबाजी खेल मे रुचि दर्शाई
2003 मे स्थानीय स्तर पर खेलना आरंभ किया
2004 मे मध्य प्रदेश मे आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ मे भाग लिया
स्थानीय प्रतियोगिताओ मे गजव की फूर्ती दर्शाई
स्थानीय कोच सागर लागू से प्रशिक्षण प्राप्त किया
भारतीय खेल प्राधिकरण मे प्रवेश हासिल किया
अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक निकोल जानोटी से गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया
मुरूगा धनूषकोडी गर्ल्स हाई स्कूल चेन्नई णे शिक्षा पाई
सेंट जोसफ अभियांत्रिकी कालेज चेन्नई से अभियांत्रिक की उपाधि पाई
सरकारी व्रेनन कालेज थालासिरी से एम बी ए की उपाधि पाई
चौदह वर्ष की आयु मे तुर्की मे आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भाग लिया
मैच मे विलंब के कारण मैच से प्रतिबंधित किया
पहले अंतरराष्ट्रीय मैच मै बुरा अनुभव प्राप्त किया
वर्ष 2009 मे मलेशिया मे आयोजित कनिष्ठ राष्ट्र मंडल तलवारबाजी प्रतियोगित मै भाग लिया
प्रतियोगिता मे टीम स्पर्धा मे कांस्य पदक हासिल किया
वर्ष 2012 मे जर्सी मे आयोजित कनिष्ठ राष्ट्र मंडल खेल मे भाग लिया
खेल मे टीम स्पर्धा मे रजत पदक प्राप्त किया
इसी प्रतियोगिता मे व्यक्तिगत स्पर्धा मे कांस्य पदक हासिल किया
वर्ष 2014 मे फिलिपीन्स मे आयोजित तेईस वर्ष से कम एशियाई तलवारबाजी प्रतियोगिता मे व्यक्तिगत रजत पदक प्राप्त किया
वर्ष 2015 मे मंगोलिया मे आयोजित इसी प्रतियोगिता मे व्यक्तिगत कांस्य पदक हासिल किया
वर्ष 2014 मे आयोजित टस्कनी कनिष्ठ मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया
वर्ष 2019 मे बेल्जियम मे आयोजित तरनोई सैटेलाइट प्रतियोगिता मे रजत पदक प्राप्त किया
वर्ष 2010 मे फिलिपीन्स मे आयोजित एशियाई कनिष्ठ कैडट तलवारबाजी प्रतियोगित मे टीम स्पर्धा मे कांस्य पदक प्राप्त किया
वर्ष 2016 मे कैनेबरा मे आयोजित राष्ट्र मंडल खेल मे व्यक्तिगत स्पर्धा मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया
वर्ष 2022 मे लंदन मे आयोजित एसी प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक प्राप्त किया
प्रतियोगिताओ मे सर्वश्रेष्ट खेल का प्रदर्शन किया
वर्ष 2021 मे टोक्यो ओलंपिक मे भाग लिया
भारत की पहली महिला तलवारबाज होने का गौरव प्राप्त किया
पहले मैच मे शानदार खेल का प्रदर्शन किया
मैच को अपने नाम किया
प्रतियोगिता के दूसरे मैच मै उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया
दुर्भाग्यवश हार का सामना किया पर शानदार प्रदर्शन से खेल प्रंमियो का दिल जीत लिया
सरकार ने इन की सेवाओ का सम्मान किया
इन को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया
हे भारत नंदनी आप को प्रणाम
आप की खेल के प्रति समर्पित भाव को सलाम
रचे कई नए कीर्तिमान स्थापित किए अनेक आयाम
आप की उपलब्धियों पर हर भारतीय को है गर्व और मान
अशोक शर्मा वशिष्ठ
Tags:
कविता