यह भारत देश हमारा

 
         यह भारत देश हमारा
     

मनभावन सावनसा स्नेहिल सकल विश्वसे न्यारा।
सोन चिरईया विश्वगुरु यह भारत देश हमारा।

ललित ललाम धाम देवों का सुखद शुभ सलोना।
स्वर्गसेभी बढ़कर है भारत वर्ष का कोना- कोना।
परम पुनीत भारत वर्ष की मिट्टी भी है सोना।
अतः राष्टृरक्षा बिन मानव व्यर्थ है नर तन खोना।

शुभ सदगुण सदभाव विश्व में भारत ही है पसारा।
सोन चिरईया विश्वगुरु यह भारत देश हमारा।

वेद-शास्त्र,सु-गीता,रामायण यहाँसशक्त सबलहै।
सत्य, अहिंसा ,तप ,त्याग, संतोष सुचि अचल है।
सर्व प्रगति मानव उत्थान की सर्वोतमशुभ हल है।
वेद संस्कृति आर्यावर्त की अनुपम श्रेष्ट विमल है। 

सम्पूर्ण विश्व वसुन्धरा पर भारत है स्वर्ग सितारा।
सोन चिरईया विश्वगुरु यह भारत देश हमारा।

सेवक,संत,ऋषि भारत में अदभुत अति महानहुए।
सत्यशिरोमणीदानी ज्ञानी कवि लेखकविव्दानहुए।
देशभक्त सत्कर्मी धर्मी प्रभु मार्गी गुणवान हुए।
अनमोल उत्तम से उत्तम नरपुंगव अगुआन हुए।

करुणादयाआस्तिक्यक्षमाहेतु निजसर्वस्यहै हारा।
सोन चिरईया विश्वगुरु यह भारत देश हमारा।

"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
बाबूराम सिंह कवि
बड़का खुटहाँ , विजयीपुर 
गोपालगंज(बिहार)841508
मो०नं० - 9572105032
"""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form