रक्षाबंधन त्यौहार 2023

रक्षाबंधन त्यौहार - 2023



भाई बहन की अटूट प्रेम - विश्वास का महापर्व रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त 2023 दिन - बुधवार को है।श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को यह पर्व पुरातन समय से भारतीय संस्कृति के अनुरूप आस्था पूर्वक मनाए जाने की सनातनी परंपरा चली आ रही है। रक्षा बंधन पर्व के साथ कई पौराणिक एवं पारंपरिक कथाएं जुड़ी हुई है।

पूर्णिमा कब ? रक्षा बंधन कब ?

2023 में श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 30अगस्त दिन - बुधवार 10.58 प्रातः से 31अगस्त दिन - गुरुवार प्रातः07.05 बजे तक है।

30अगस्त - 2023 दिन - बुधवार को पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 10.58 प्रातः के साथ भद्रा काल भी प्रारंभ होगी जो रात्रि 09.02बजे तक व्याप्त रहेगी। तत्पश्चात रक्षा बंधन का महापर्व मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन एवं होली भद्रा काल में नहीं करनी चाहिए।भद्रा काल हो तो भद्रा के उपरांत रात्रि में भी रक्षाबंधन करने का निर्णय है। किंतु ; प्रतिपदा तिथि में नही किया जावे।

भद्रा कौन ? भद्रा में रक्षा बंधन क्यों नहीं?

भद्रा श्री शनि देव जी की बहन व कर्म साक्षी श्री सूर्य देव और माता छाया की पुत्री हैं।शुभ मांगलिक कार्यों में भी भद्रा काल का त्याग करना उचित रहता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रावण को उसकी बहन ने भद्रा काल में राखी बांधी थी।परिणाम स्वरूप वे श्री राम से अजेय होते हुए उनका अंत हो गया था।

            ✒️विजय पंडा
      घरघोड़ा जिला रायगढ़ छ ग
            मो 9893230736

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form