लोकतंत्र का महोत्सव लोकसभा निर्वाचन 2024 सम्पन्न

 
लोकतंत्र का महोत्सव लोकसभा निर्वाचन 2024 सम्पन्न : बधाई कलेक्टर साहब।

भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में जिला रायगढ़ ने अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों में जाकर उत्साह पूर्वक लोकतंत्र के जलसे में शामिल हो मतदान किया।जिले का यह लोकसभा निर्वाचन कई मायनों में कई संदेश दे गया बतला गया की विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों में  जहां कुछ कर गुजरने की बलवती ईच्छा हो तो एक मुकाम या स्थान बनाया जा सकता है।बात है लोकसभा निर्वाचन : 2024 रायगढ़ की जिसने अच्छा मतदान किया एवं जिला कलेक्टर एवं उनकी टीम ने बेहतर मतदान करवाया।बेहतर संचालन के कारण कई इकाइयों ने अपनी जिम्मेदारी को सुचारू रूप से निभाया एवं अनुभव में पाया की जिला मुख्यालय से लेकर दूरस्थ ग्रामीण अंचल में पदस्थ कर्मचारी भी अपने दायित्वों को करीब से निभा रहा था।इसके पीछे मतदान केंद्रों में संलग्न बी. एल .ओ. रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, स्वाथ्य शिक्षा आदि जैसे विभाग के साथ प्रशिक्षण दल के मास्टर ट्रेनर्स एवं सामान वितरण जमा करने में संलग्न कर्मचारियों  की बेहतर वातावरण निर्माण कर परस्पर समन्यवयता रही।अच्छा मार्गदर्शन, निजता, सौहार्दपूर्णता, हास परिहास इनकी प्रमुख विशेषता रही जो इनकी अच्छी व्यक्तित्व के रूप में आँकी  जा सकती है।लोकसभा निर्वाचन  : 2024 में  जहां कर्मचारियों को जिला कलेक्टर के पहल पर उचित समय में मतदान केंद्रों तक परिवहन व्यवस्था ने पहुँचाया जिसके कारण मतदान की प्रारंभिक तैयारी समय में हो सकी।जिला प्रशासन एवं उनकी टीम की समय नियोजन व कुशल प्रबंधन व्यवस्था से विशाल जनसमूह का यह महोत्सव उत्साह  पूर्वक सम्पन्न हुआ।वहीं मतदान दिवस मतदाताओं ने अधिकाधिक संख्या में  मतदान कर सेल्फी प्वाइंट में फोटो भी खूब खिंचवाया जो मतदान हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम का सुखद परिणाम कहा  जा सकता है।सारांशतय: यह की जिला प्रशासन की समुचित पहल एवं कार्यप्रणाली ने सभी कर्मचारियों के मन को भाया , प्रफुल्लित किया  व लोकसभा निर्वाचन :24 बेहतर रूप से सफल रहा।कुशल उचित प्रबंधन व्यवस्था हेतु यह चुनाव कर्मचारियों को यादगार रहेगा।कड़ी धूप गर्मी को अपनी बेहतर व्यवस्था से कड़ी टक्कर देने में जुटा जिला प्रशासन में जीत जिला प्रशासन की हुई। तभी तो जिले के सैकड़ों मतदान कर्मी के रूप में कार्यरत कर्मचारियों की आवाज आज निकल रही है : बधाई कलेक्टर साहब।

         विजय पंडा रायगढ़
         मो.9893230736

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form