बिटिया

बृंदावन राय सरल सागर एमपी 
 गीत,,,, बिटिया,,,
घर भर की खुशहाली बिटिया।
खुश्बू वाली डाली बिटिया।।

बेटी से घर में है बरकत,
दूर रहे उस घर से आफत,

समय पै शक्ति शाली बिटिया।
घर घर की खुशहाली बिटिया।।

बेटी सीता,बेटी राधा,
दूर करे घर की हर बाधा,

सूर्य उदय की लाली बिटिया।
तम को हरने वाली बिटिया।

घर के दुख कम करने वाली,
सुख के मौसम ढलने वाली,

संस्कार की आली बिटिया।
फूलों की भी डाली बिटिया।।

धैर्य धर्म शिक्षा सज्जनता,
रग रग में जिसकी मानवता,

इन गहनों की थाली बिटिया।
घर घर की खुशहाली बिटिया।

बृंदावन राय सरल सागर एमपी

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post

Contact Form